गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

नन्हें बच्चे


नन्हें  बच्चे 


नन्हें बच्चों  तुमको करना है  | 
अभी बहुत ही काम || 
मेहनत एवं परिश्रम करके | 
जग में कर दो अपना नाम || 
पढ़ो लिखो तुम मेहनत से || 
फैला दो सब तरफ प्रकाश | 
कठिन परिश्रम करके | 
कर दो तुम अज्ञान का नाश || 
सत्य अहिंसा का पालन कर | 
फहराओ तुम यश की पताका || 
न्याय धर्म का पालन कर | 
अन्याय का तुम फोड़ोगे पटाका || 
धीर वीर इंसान बनो तुम | 
नहीं किसी का भय हो || 
कर्म धर्म में लिप्त रहो तुम | 
काम क्रोध से निर्भय हो || 
शान्ति को लाकर के बैठाओ | 
और अशान्ति को दूर भगाओ || 
आपस में सदभाव बनाओ | 
नहीं किसी को तुम सताओ || 

_ संतोष कुमार तिवारी 

3 टिप्‍पणियां:

If you have any doubt pls let me know

शिव वंदना

 शिव वंदना  शिवम्   शिवे   हो  रूद्र   तुम   स्यवं      प्रबल     प्रबुद्ध   तुम , जटा      में      गंग     साजती  हैं       ...